Categories: hindiUttarakhand

आज हो सकती है बारिश, फिर करवट लेगा मौसम, जानें उत्तराखंड का वेदर अपडेट – Uttarakhand

It may rain today, the weather will change again, know the weather update of Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: बीते कई दिनों से उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है. भले ही सुबह- शाम ठंड हो रही हो लेकिन दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा है. मानो सर्दी अब गुजर चुकी हो लेकिन ठंड की वापसी होने वाली है. फरवरी के महीने में राज्य के मौसम में बदलाव होगा और लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होंगे. मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी यानी शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है. बदलता हुआ मौसम लोगों की बीमारियों का कारण बन रहा है. इस मौसम में सर्दी, खांसी और वायरल की चपेट में लोग आ रहे हैं. वहीं राज्य में बारिश होने से ठिठुरन बढ़ जाएगी.कहीं-कहीं हो सकती है बारिशदेहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 1 फरवरी यानी आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि बाकी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. वहीं कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. आज दून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.देहरादून का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियसमौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा.वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शुक्रवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 69 दर्ज किया गया है, जो सन्तोषनजक श्रेणी में आता है. जल्द ही मौसम करवट ले सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

4 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago