Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भीषण बारिश की संभावना, अलर्ट जारी – Uttarakhand

There is a possibility of heavy rain in these districts of Uttarakhand today, alert issuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं मौसम विभाग ने आज फिर बारिश होने की संभावना जता है. साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और थौरागढ़ जनपदों में गरज और चमक के साथ बारिश के साथ ही झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं बारिश व आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है.बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है. झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C व 23°C के लगभग रहने की संभावना है.गौर हो कि बीते दिन प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिला. उत्तरकाशी जिले के चलते बड़कोट के खरादी में तेज बारिश के बाद मलबा आ गया. मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहन फंस गए. वहीं नैनीताल जिले के रामनगर में ओले गिरने से कई लोग चोटिल हो गए. वहीं पिथौरागढ़ के मदकोट तल्ला बाजार में पीपल के पेड़ की टहनी टूटने से 1 बाइक और 3 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago