आज उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग के फाइनल में लोककलाकारों का होगा कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

आज उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग के फाइनल में लोककलाकारों का होगा कार्यक्रम
उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग में लोककलाकारों के न बुलाने से आक्रोशित मूल निवास भू कानून समन्वय सँघर्ष समिति की चेतावनी के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड हरकत में आ गया है । 22 सितम्बर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फाइनल मैच से पहले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और पाण्डवाज़ ग्रुप का कार्य्रकम आयोजित होगा । मूल निवास भू कानून समन्वय सँघर्ष समिति के सह संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा है कि मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति का संघर्ष रंग लाया है। दो दिन पहले संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी के नेतृत्व में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कार्यालय में गए थे। हमने स्पष्ट कहा था कि लोक कलाकारों को समापन कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं दिया गया तो फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम में प्रदर्शन करेंगे। हमें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा सूचित किया गया है कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग के समापन समारोह में उत्तराखंड के लोक कलाकारों पाण्डवाज़ ग्रुप और उत्तराखंड की संस्कृति के ध्वजवाहक श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी को सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु आमंत्रित कर दिया गया है ।
टोडरिया ने कहा कि सँघर्ष समिति क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को स्थगित करती है। हम उत्तराखंड के लोक, संस्कृति, जल, जंगल,जमीन को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है । आगे भी ऐसे आयोजनों का सँघर्ष समिति विश्लेषण करेगी और अगर लोक कलाकारों की उपेक्षा होगी तो उसको किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा ।टोडरिया ने पहाड़ी स्वाभिमान सेना संगठन और देवभूमि युवा संगठन का भी इस मुद्दे पर समर्थन के लिए आभार जताया ।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago