देहरादून। देश भर में टोल टैक्स में हो रही वृद्धि क्षेत्र के टोल प्लाजा पर भी रविवार की मध्य रात्रि के बाद लागू हो गई है। ऐसे में देहरादून से हरिद्वार और हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को करीब दस-दस रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पीएस गुंसाई ने बताया कि टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।
सभी टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें रविवार की रात से लागू होंगी। देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए के लिए करीब 10 रुपये टोल में वृद्धि होगी। इसी तरह हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए बहादराबाद में पड़ने वाले टोल पर भी करीब इतने ही रुपये अधिक चुकाने होंगे। जबकि देहरादून से वाया भगवानपुर रुड़की होकर दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को भगवानपुर स्थित टोल पर करीब पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…