Categories: hindiUttarakhand

चारधाम यात्रा को लेकर कल ऋषिकेश में बड़ी बैठक, CM धामी होंगे शामिल, फाइनल होगा प्लान – Uttarakhand

Big meeting in Rishikesh tomorrow regarding Chardham Yatra, CM Dhami will participate, plan will be finalizedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों की फाइनल रणनीति के लिए चारधाम यात्रा प्रबंधन और नियंत्रण संगठन की बैठक कल 5 अप्रैल शनिवार दिन 12 बजे से यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैंप सभागार निकट रोडवेज बस स्टैंड ऋषिकेश में शुरू होगी. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृहद स्तर पर चारधाम यात्रा तैयारियों के निर्देश दिये हैं. आगामी चार धाम यात्रा के लिए अभी तक 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारों धामों के लिए आनलाइन पंजीकरण कर लिया है.चारधाम यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और आगामी उत्तराखंड चार धाम यात्रा की वृहत्त तैयारियों की समीक्षा के लिए चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन अध्यक्ष/ आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हो रही है. इससे पहले बीते 5 फरवरी को चारधाम यात्रा की बैठक आयोजित हुई थी.चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी और अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान के हवाले से यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के निजी सचिव एके श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा सभी अधिकारियों से यथासमय बैठक में उपस्थित होने और पिछली यात्रा बैठक के बाद की प्रगति आख्या की अपेक्षा की गयी है. बीकेटीसी मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पर्यटन विकास परिषद, बीआरओ, एनएच, परिवहन,स्वास्थ्य,पावर कार्पोरेशन ,संचार,खाद्य, जल संस्थान,जीएमवीएन, बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर, समिति (बीकेटीसी ),गुरुद्वारा हेमकुंट, नगरनिगम ऋषिकेश,पंचायती राज, उरेडा,संयुक्त रोटेशन, शुलभ इंटरनेशनल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के शीर्ष अधिकारी पदाधिकारी को बुलाया गया है.बता दें इस वर्ष 30 अप्रैल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा शुरू हो जायेगी. बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 4 मई है. केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे. अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. वहीं सिक्खों के प्रसिद्ध गुरु द्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुल रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

20 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

31 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

37 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

43 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

1 hour ago