गंगा स्नान के बहाने मां को ले गया उत्तराखंड, पत्नी के साथ मिल इस बात को लेकर कर दी हत्या – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)यमुनानगर। प्लॉट बेचने के बाद रुपये नहीं देने पर इकलौते बेटे ने पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर 68 वर्षीय मां की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को उत्तराखंड में डालीपुर बांध के पास नहर में फेंक दिया। वह मां को हरिद्वार (Haridwar news) में गंगा स्नान कराने के बहाने कार में साथ ले गया था।हत्या में शामिल पौत्र ने ही गत दो मार्च को थाना फर्कपुर में दादी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। फर्कपुर थाना प्रभारी (Yamunanagar Police) जनक राज ने बताया कि दो मार्च को गांव सुढ़ल के 20 वर्षीय सागर ने दादी नीलम देवी के लापता होने की शिकायत दी थी।उसने कहा था कि वह बुआ के पास अंबाला (Ambala News) के दुखेड़ी गांव में रहता है। पिता राकेश और मां सुमन देहरादून में रहते हैं। गांव में उसकी दादी नीलम देवी उर्फ पालो ही अकेली रह रही थी। दादी से 16 फरवरी को बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। पड़ोसियों से पता किया तो पता चला कि वह 18-19 फरवरी से घर नहीं आई है।ढूंढ़ने पर वह कहीं नहीं मिली। पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल फोन की लोकेशन जांचने के बाद सामने आया कि 18 फरवरी को नीलम का बेटा राकेश कुमार, पुत्रवधू सुमन और पौत्र सागर गांव आए थे। तब से ही नीलम भी लापता थी।पुलिस (Haryana Police) पूछताछ में राकेश ने बताया कि वह पत्नी और बेटे के साथ मां को हरिद्वार लेकर गया था। जहां रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। उत्तराखंड के विकासनगर की पुलिस ने शव को बरामद (Crime News) भी किया था लेकिन पहचान न होने पर उसका अंतिम संस्कार करा दिया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

3 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

4 hours ago

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…

6 hours ago

गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता

मंत्री बोले- हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा- आदेश अभी औपचारिक रूप…

6 hours ago