कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग पर कई जगहों पर हुआ भू-धंसाव
नदी के तेज बहाव से पुल के पिलर की बुनियाद हो रही खोखली
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में इन दिनों माैसम खराब है। बीती रात तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग पर कई जगहों पर भू-धंसाव हुआ है। वहीं, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारघाटी व केदारनाथ से जोड़ने के लिए कुंड स्थित मंदाकिनी नदी पर बना लोहे के पुल पर खतरा मंडराने लगा है। पुल पर भी दरारें पड़ गई हैं। नदी के तेज बहाव से पुल के एक पिलर की बुनियाद तेजी से खोखली हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बता दें कि तुंगनाथ घाटी के उसाड़ा गांव में मंदाकिनी आकाशकामिनी नदी उफान पर है। जिसके तेज बहाव से व्यापक भू-कटाव हुआ है। गांव में खेती से लेकर रास्तों और कुंड-गोपेश्वर हाइवे पर भी दरारें पड़ गई हैं। केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बहाव तेज हो गया है। जिससे कई जगहों पर तेजी से भू-कटाव हो रहा है। नदी के तेज बहाव से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड में बना लगभग 48 मीटर स्पान के लोहे का पुल भी खतरे की जद में आ गया है। पुल का एक पिलर नदी के बहाव से खोखला हो रहा है, जिससे बड़े खतरे की आशंका है।
जिस तरह से पानी की तेज लहरें पिलर की बुनियाद को खोखली कर रही है, उससे क्षेत्रीय जनता के साथ ही प्रशासन व एनएच के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि के अधिकारियों ने रविवार को पुल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब, भारी वाहनों को कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ से गुप्तकाशी के लिए रवाना किया जा रहा है।
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…
देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…
पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…
कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…