आपदा से उबर नहीं पाया पर्यटन कारोबार, होटल खाली पड़े

देहरादून: आपदा के एक सप्ताह बाद भी जिले का पर्यटन कारोबार पटरी पर नहीं लौट सका है। मसूरी, सहस्रधारा, ऋषिकेश और चकराता जैसे प्रमुख स्थलों पर होटलों की ऑक्यूपेंसी 10% से कम हो गई है। नदियों के किनारे बने होटल, कैफे और दुकानें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं।
व्यवसायियों ने भारी डिस्काउंट देकर बुकिंग बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पर्यटक अभी यहां आने से कतरा रहे हैं। मसूरी और देहरादून के होटलों में 50-60% तक छूट दी जा रही है, वहीं ऋषिकेश में कमरे 500-1000 रुपये तक मिल रहे हैं। बावजूद इसके कारोबारियों को स्टाफ की तनख्वाह और बिजली बिल चुकाना भी मुश्किल हो रहा है।
बारिश और भूस्खलन से पर्यटन स्थलों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। सहस्रधारा, गुच्चुपानी और मसूरी रोड किनारे की दुकानें बह गईं। छोटे कारोबारियों के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

2 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

3 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

4 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

9 hours ago