पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां पूरी

आज से हरिद्वार और ऋषिकेश में सुबह सात से शाम सात बजे तक शुरू हुए ऑफलाइन पंजीकरण
 
पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां पूरी
 
आज से हरिद्वार और ऋषिकेश में सुबह सात से शाम सात बजे तक शुरू किए जायेंगे ऑफलाइन पंजीकरण
 
धर्मनगरी में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए बनाए गए हैं छह काउंटर
 
इन पर प्रत्येक धाम के लिए पांच-पांच सौ यात्रियों के किए जायेंगे पंजीकरण
 
उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही हो जायेगी शुरू
 
उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही हो जायेगी शुरू
 
आज से हरिद्वार-ऋषिकेश में काउंटर पर शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, जानें पूरी डिटेलउत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी। ऐसे में सरकार ने अब ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन पजीकरण की सुविधा भी दी है।पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं
 
इसके लिए बुधवार से हरिद्वार और ऋषिकेश में सुबह सात से शाम सात बजे तक ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू किए जाएंगे। धर्मनगरी में भी ऑफलाइन पंजीकरण के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। इन पर हर धाम के लिए पांच-पांच सौ यात्रियों के पंजीकरण किए जाएंगे।उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी।
 
वैसे तो उत्तराखंड सरकार की ओर से चारधाम यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इससे उत्तराखंड में यात्रा करने वाले श्रद्धालु घर बैठे पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन प्रदेश में प्रवेश करने वाले यात्रियों को भी जगह-जगह ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाती है।इसके लिए विभाग की ओर से पंजीकरण काउंटर खोले जाते हैं। इसमें धर्मनगरी में भी पर्यटन विभाग के कार्यालय परिसर में छह काउंटर खोल दिए गए हैं।
 
काउंटरों पर बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए पांच-पांच सौ स्लॉट यात्रियों की बुकिंग के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। केंद्रों पर पंजीकरण के लिए इंटरनेट सुविधा, लाइट, बिजली के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां, हवा और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।एआरटीओ दफ्तर पर मिलेंगे ग्रीनकार्ड
चारधाम यात्रियों को लेकर जाने वाले वाहनों को रोशनाबाद स्थित एआरटीओ दफ्तर परिसर से ग्रीनकार्ड दिए जाएंगे। विभाग की ओर से ग्रीनकार्ड बनाने के लिए एक विशेष काउंटर बनाया गया है। इससे चारधाम यात्रा के लिए वाहन चालकों को सुलभता से ग्रीनकार्ड मिल सकें।
 
ऑफलाइन पंजीकरण पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बुधवार से पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। जितने स्लॉट दिए जाएंगे, अगर वह कम पड़ते हैं तो आपातकालीन स्थित में और पंजीकरण के लिए स्लॉट की व्यवस्था की जाएगी। ताकि हर यात्री का पंजीकरण किया जा सके।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

4 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

25 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

46 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago