*पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार* *पूजा-अर्चना के बाद निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लिया ब्यौरा*

 
*पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार*
*पूजा-अर्चना के बाद निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लिया ब्यौरा*
रुद्रप्रयाग/चमोली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने बाबा केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ धामों में पहुंचकर देव दर्शन एवं पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बद्री-केदार से आशीर्वाद मांगा।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर भगवान केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला भी भेंट की। पूजा अर्चना के बाद पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ने केदारनाथ पुनर्निमाण कार्यों तथा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तीर्थयात्रियों के सुझावों को भी सुना। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने करने के साथ-साथ तीर्थ पुरोहित समाज से भी भेंट की। केदारनाथ दर्शन के पश्चात कैबिनेट मंत्री अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचेंगे। यहां भी उन्होंने विश्व एवं जन कल्याण की कामना के साथ उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और सम्पन्नता की भगवान बद्री विशाल से कामना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने पर्यटन मंत्री को अंग वस्त्र, शाल एवं बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।
पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री महाराज के बद्रीनाथ पहुंचने पर बामणी गांव के लोगों एवं तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें गांव में सड़क निर्माण को लेकर एक प्रत्यावेदन भी सौंपा। उन्होंने उनको आश्वस्त किया कि उनका प्रत्यावेदन प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज कर समस्या का समाधान किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए मंगल कामना की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के के अलावा अधिकारियों से श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करते हुए अतिथि देव भवः की भावना से श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग की भी बात कही। इस मौके पर पर्यटन मंत्री एवं गढवाल आयुक्त ने बदरीनाथ में चल रहे महायोजना के कार्यो की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्री निवास पोस्ती, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैडाणी, स्वयंबर सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल चौहान आदि मौजूद रहे। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय सहित चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे।
 

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

55 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago