Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

दिल्ली से उत्तराखंड आ रहे टूरिस्टों की कार पौड़ी में खाई में गिरी, 8 साल के बच्चे की मौत; 5 घायल – Uttarakhand

The car of tourists coming from Delhi to Uttarakhand fell into a ditch in Pauri, 8-year-old child died; 5 injuredThe car of tourists coming from Delhi to Uttarakhand fell into a ditch in Pauri, 8-year-old child died; 5 injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बीरोंखाल: दिल्ली से उत्तराखंड आ रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। शनिवार सुबह पौड़ी जिले के बीरोंखाल में कार के खाई में गिरने से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि, रोड एक्सीडेंट में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार के खाई में गिरने की जांच कर रही है।बीरोंखाल ब्लाक के रसियामहादेव-सौंपखाल-रामनगर मोटरमार्ग पर शनिवार सुबह रसियामहादेव के समीप कार के सौ मीटर गहरी खाई में गिर जाने से आठ वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में पांच लोंग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।ग्रामीणों के सूचना देने पर थाना थलीसैंण पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रामनगर, काशीपुर भेज दिया। थाना प्रभारी थलीसैंण लाखन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह दिल्ली से नऊ गांव जा रही कार रसियामहादेव के समीप चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने से खाई में गिर गई।इस दुर्घटना में आठ वर्षीय अभि पुत्र आशीष गुसाईं की मौत हो गई, जबकि मीनाक्षी देवी पत्नी आशीष गुसाई, अंशिका पुत्री दान सिंह, रूई पुत्री संदीप सिंह, रुचि पत्नी संदीप सिंह, आशीष बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायलों को इलाज कराने रामनगर भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर, चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बीरोंखाल मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Exit mobile version