Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पर्यटकों को तोहफा, घटे सीएनजी-पीएनजी के दाम, धामी सरकार का ऐलान – Uttarakhand

Gift to tourists in Uttarakhand, CNG-PNG prices reduced, Dhami government announcedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)CNG Price Reduce in Uttarakhand: उत्‍तराखंड में पीएनजी और सीएनजी के दाम कम होने जा रहे हैं. उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश में पीएनजी और सीएनजी पर लगने वाले वैट को कम करने का फैसला किया है. ऐसे में अब उत्‍तराखंड में पीएनजी पर मूल्य वर्धित कर (वैट) 20 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, सीएनजी पर वैट 20 फीसदी से कम करके 10 फीसदी कर दिया गया है. धामी सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में सीएनजी और पीएनजी के दामों में कमी देखने को मिलेगी.यूपी और हिमाचल में कम थे वैटबता दें कि उत्‍तराखंड में अभी तक पीएनजी और सीएनजी दोनों पर 20 फीसदी वैट लागू था. वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में यह दर क्रमशः 10 फीसदी व चार फीसदी (PNG) और 12.5 फीसदी व 13.75 फीसदी (CNG) थी. इस अंतर के कारण उत्तराखंड की औद्योगिक इकाइयां और वाहन मालिक पड़ोसी राज्यों से सस्ती दरों में सीएनजी और पीएनजी खरीदते थे. ऐसे में धामी सरकार को नुकसान का सामना करना पड़ रहा था.गर्मी की छुट्टियों से पहले लिया फैसलाअब गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं. इससे पहले उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने सीएनजी और पीएनजी पर लगने वाले वैट में कटौती कर दी है. इसके बाद उत्‍तराखंड में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी देखने को मिलेगी. इससे उत्‍तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों और सैलानियों को भी फायदा होगा. उन्‍हें घूमने के लिए कम दाम में सीएनजी मिल जाएगी. उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने फैसला पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त उद्योगों को बढ़ावा देने और राजस्व में बढ़ोतरी के उद्देश्‍य से लिया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

52 minutes ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

1 hour ago

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

3 hours ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

3 hours ago