अन्तर्राष्ट्रीयउत्तराखंड
Share1
Advertisement
गुजरात के पर्यटको को भाया विंटर डेस्टिनेशन ब्रहमताल ट्रैक*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )इस साल लंबे अरसे बाद हुई बर्फवारी नें पर्यटको के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फवारी के बाद भले ही पहाड़ के लोगों की दुश्वारियों में इजाफा हुआ हो परंतु पहाड़ों की सैर करने वाले पर्यटकों की बांछे खिली हुई है। भारी बर्फवारी के बाद पर्यटक इन दिनों पहाड़ों का रूख करने लगे है। जिससे स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे है। भारी बर्फवारी के बाद चमोली के औली के बाद देवाल ब्लाक के लोहजंग से भेंकलताल – ब्रहमताल ट्रेक इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। हर दिन सैकड़ों पर्यटक यहां की खूबसूरती का आनंद लेने यहां आ रहे है। अहमदाबाद गुजरात से आये पर्यटक भाविन ठाकोर, उत्सव गज्जर, नवेदखान पठान, जय भट्ट ब्रहमताल ट्रेक की खूबसूरती को देख अभिभूत हुये।टीम हिमालयन हायकर के ट्रैकिग गाइड कविता दानू, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया की बर्फवारी होने से देश के कोने कोने से पर्यटक यहाँ पहुँच रहे है। यहाँ की खूबसूरती देखकर हर कोई हतप्रभ है। सरकार को चाहिए की लोहजंग – भेंकलताल – ब्रहमताल ट्रैक को विकसित करने के लिए दीर्घकालीन योजनाओं को अमलीजामा पहनाये। जिससे न केवल पर्यटन बढेगा अपितु रोजगार के अवसर भी बढेंगे।ट्रेकिंग से जुडे़ युवा हीरा सिंह गढवाली और प्रदीप कुनियाल ने बताया की बर्फवारी से देवाल घाटी में पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। विंटर डेस्टिनेशन के रूप में आज लोहजंग – भेंकलताल – ब्रहमताल और मोनाल टाॅप पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। पर्यटकों की आमद होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहें है।
Share1
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…