कश्मीर में ट्रैकिंग बंद, नई बुकिंग नहीं ले रहे एजेंट, हिमाचल-उत्तराखंड का दे रहे ऑप्शन – Himachal

Trekking stopped in Kashmir, agents not taking new bookings, giving option of Himachal-Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमने के बाद कश्मीर के कई समर और मॉनसून ट्रैक पर जाने की तैयारियों में लगे सैलानियों को झटका लगा है। न सिर्फ पहलगाम से जाने वाले ट्रैक बल्कि कश्मीर के ट्रैक की बुकिंग कई ट्रैकिंग एजेंसियों ने बंद कर दी है। कुछ एजेंसियों ने ट्रैकर्स को दूसरे ट्रैक में शिफ्ट होने के ऑफर देने शुरू कर दिए हैं। यह वह ट्रैकर्स हैं, जिन्होंने मई-जून के लिए अपने ट्रैक बुक करवाए हुए हैं।कश्मीर के खूबसूरत घास और पहाड़ी रास्तों वाले ट्रैक की लोकप्रियता काफी अधिक है। दूसरा उत्तराखंड की तुलना में इन ट्रैक को आपदाओं के प्रति अधिक सुरक्षित माना जाता है। तारसर मार्सर लेक, नफरान वैली ट्रैक, दूधपथरी ट्रैक पहलगाम के रास्ते आगे बढ़ते हैं। वहीं कश्मीर का सबसे व्यस्त और चर्चित ट्रैक ग्रेट लेक और कश्मीर में भी अब लोग जाने से बच रहे हैं।उत्तराखंड और हिमाचल के दिए ऑफरट्रैक कंपनी के बुकिंग एजेंट श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि उनकी ट्रैकिंग कंपनी देहरादून की है। दिल्ली से हर साल कश्मीर के लिए समर और मॉनसून में उनके यहां से 500 से 600 लोगों की बुकिंग रहती है। मॉनसून पीक सीजन है। फिलहाल हम नई बुकिंग नहीं ले रहे हैं। ट्रैकर्स में डर दिख रहा है, इसलिए हमने ट्रैकर्स को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ट्रैक के ऑफर दिए हैं कि वह इनमें शिफ्ट हो सकते हैं।बुकिंग तो करवाई, लेकिन सब मना कर रहेएक अन्य ट्रैकिंग कंपनी के अनुसार अकेले दिल्ली-एनसीआर से इस बार 40 प्रतिशत बुकिंग कश्मीर के अलग-अलग ट्रैक्स के लिए कम हो गई है। इनके बदले में किसी अन्य ट्रैक की बुकिंग अभी तक बढ़ती नहीं दिख रही है। ट्रैक्स के लिए सबसे अधिक बुकिंग मई-जून और जुलाई में ही होती है। यह हमला सीजन से ठीक पहले हुआ है, इसलिए इस बार इसका असर ट्रैक्स कारोबार पर काफी अधिक पड़ेगा। फरवरी में ही ग्रेट लेक ऑफ कश्मीर ट्रैक की एडवांस बुकिंग करवा चुके सुमित वोहरा ने बताया कि कई साल से यह ट्रैक करने की सोच रहा था। इस बार बुकिंग तो करवाई है, लेकिन अब सब मना कर रहे हैं। खुद भी काफी डर गया हूं। जून में मुझे इस ट्रैक के लिए जाना है। अभी कैंसल तो नहीं करवाया है लेकिन इसके बारे में सोच रहा हूं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

6 hours ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

6 hours ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर – myuttarakhandnews.com

द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…

6 hours ago

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

6 hours ago