हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर पर आवाजाही बंद, एक लेन पर गाड़ियों पर लगा बैन

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर पर आवाजाही बंद, एक लेन पर गाड़ियों पर लगा बैन
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर पर आवाजाही बंद, एक लेन पर गाड़ियों पर लगा बैनएनएचएआई के साइट इंजीनियर रोहित पंवार ने बताया कि फ्लाईओवर के पुल पर मरम्मत चल रही है। इसलिए एक लेन को बंद किया गया है। इस काम को पूरा करने में करीब दो सप्ताह लगेंगे, इसके बाद ट्रैफिक सुचारु हो जाएगाहरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर की एक लेन को एनएचएआई ने बंद कर दिया है।
इस लेन के पुल पर मरम्मत कार्य जा रहा है। अफसरों के अनुसार, मरम्मत कार्य को पूरा करने में करीब दो सप्ताह का समय लगेगा।दून-हरिद्वार हाईवे को एनएचएआई ने पांच साल पहले फोर लेन में तब्दील किया था। लच्छीवाला में फ्लाईओवर तैयार किया गया था। अब फ्लाईओवर की एक लेन को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है, जिस कारण यहां ट्रैफिक बाधित हो रहा है।
एनएचएआई के साइट इंजीनियर रोहित पंवार ने बताया कि फ्लाईओवर के पुल पर मरम्मत चल रही है। इसलिए एक लेन को बंद किया गया है। इस काम को पूरा करने में करीब दो सप्ताह लगेंगे, इसके बाद ट्रैफिक सुचारु हो जाएगा।
डाटकाली में बनी नई सुरंग पर ट्रैफिक बंददून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के तहत डाटकाली में बनाई गई नई सुरंग पर एनएचएआई ने एक साल पहले ट्रैफिक चालू किया था, लेकिन अब यहां कुछ समय से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। पुरानी सुरंग से ही ट्रैफिक चल रहा है, जिससे यहां कई बार जाम की समस्या भी बन रही है।
एनएचएआई के साइट इंजीनियर रोहित पंवार ने बताया कि पुरानी सुरंग की एप्रोच रोड बनाने के लिए नई सुरंग में कुछ समय के लिए ही ट्रैफिक खोला गया। यहां अभी कुछ काम बाकी हैं, जिसे पूरा किया जाना है। इसके बाद एक साथ पूरे एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक चालू किया जाएगा।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

8 hours ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

8 hours ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर – myuttarakhandnews.com

द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…

8 hours ago

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…

8 hours ago

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

8 hours ago