Categories: hindiUttarakhand

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क पर यातायात बंद – myuttarakhandnews.com

टिहरी : ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर के बगड़धार में बीती रात नौ बजे से बाधित है। देर शाम हुई बारिश के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क पर यातायात रुक गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इधर, बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे बनास-नारद चट्टी के पास 20वें दिन भी बंद पड़ा है। वहीं फूलचट्टी के पास जानकीचट्टी को जोड़ने वाली ध्वस्त सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है।
ऐसे हालात में जिला प्रशासन द्वारा 13 सितंबर से यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू करवाने के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यात्रियों और स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। राज्य में बृहस्पतिवार को भी तीन एनएच समेत 177 मार्ग बंद रहे। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। टिहरी में 23, चमोली 32, रुद्रप्रयाग 25, पौड़ी 12 और उत्तरकाशी जिले में 21 सड़क बंद थी। देहरादून 16, हरिद्वार एक, पिथौरागढ़ 18, अल्मोड़ा 16, बागेश्वर छह और नैनीताल में सात सड़क बंद रही। चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कोई भी सड़क बंद नहीं है।
बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश के आसारमौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश अभी भी जारी है। हालांकि मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार में कमी आई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 17 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की व तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला –

देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना…

2 minutes ago

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

14 minutes ago

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

46 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

52 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

57 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

58 minutes ago