चोपता में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित, – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*मण्डल-चोपता सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित, फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही कर पेड़ काटकर हटाया*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )आज फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि मण्डल से 15 किलोमीटर आगे चोपता की ओर एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया है। जिससे यातायात पूर्णरूप से बाधित हो गया था तथा यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर फायर स्टेशन गोपेश्वर की यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल कार्यवाही करते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटने का कार्य आरंभ किया। लेकिन विशालकाय पेड़ होने के कारण फायर सर्विस की टीम द्वारा वहां मौजूद एक प्राइवेट कंपनी की जेसीबी की मदद ली। जिसके पश्चात पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे सड़क से हटाया गया व यातायात को सुचारू किया गया।इस प्रकार फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम प्रदीप त्रिवेदी, नितिन जोशी, उमेश चौधरी, जयवीर सिंह एवं योगेंद्र डोभाल ने अपनी तत्परता और सहयोग की भावना के साथ समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा प्रदान की।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुछ दिन पहले ही दिया था बीजेपी से इस्तीफा – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व बीजेपी नेता और जाने-माने चेहरे रामशरण नौटियाल…

1 hour ago

उत्तराखंड में सत्ता वापसी की राह देख रही कांग्रेस चुनाव मोड में आई; किसे-कहां कमान; देखे पूरी लिस्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून; कांग्रेस ने उत्तराखंड में जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। साथ…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, 23 अक्टूबर से ईवीएम की जांच –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

2 hours ago