देहरादून। 8 मार्च 2026 को झंडा जी आरोहण के अवसर पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान झंडा बाजार और दरबार साहिब के आसपास कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
जारी प्लान के अनुसार बिंदाल से तिलक रोड तथा तालाब की ओर सभी प्रकार के चौपहिया और दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर भी किसी प्रकार का वाहन नहीं आ सकेगा।
पीपल मंडी चौक से हनुमान चौक और सहारनपुर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुए भेजा जाएगा। वहीं कांवली रोड से गुरुराम राय स्कूल की ओर से कोई भी वाहन तालाब या दरबार साहिब की ओर नहीं जा सकेगा।
इसी तरह बैण्ड बाजार की ओर से दरबार साहिब की तरफ भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इन वाहनों को तिलक रोड और मच्छी बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
इन स्थानों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
8 मार्च को झंडा जी आरोहण के दृष्टिगत सहारनपुर चौक, गऊ घाट तिराहा, दर्शनी गेट, पीपल मंडी चौक, तालाब के चारों ओर और भंडारी चौक सहित गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
यातायात दबाव बढ़ने पर होगा डायवर्जन
यदि यातायात का दबाव बढ़ता है तो निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक की ओर और बल्लिवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को निरंजनपुर मंडी की ओर भेजा जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें और संभव हो तो दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया जा सके।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…