अमित शाह के दौरे को लेकर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन,भारी वाहनों की एंट्री बंद – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 21 और 22 जनवरी को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने विशेष यातायात योजना लागू की है। वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए शहर और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन प्लान रहेगा, जबकि भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
सुबह 6 से रात 11 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध
प्रशासन के अनुसार, 21 और 22 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक हरिद्वार शहर में किसी भी प्रकार के भारी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। गृह मंत्री के पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक आगमन को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
इन मार्गों से डायवर्ट होगा ट्रैफिक
दिल्ली से हरिद्वार आने वाले वाहन: नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वारनजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहन: चीला मार्गदिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात: रुड़की–मोहंड मार्गऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहन: नेपाली तिराहा–देहरादून–मोहंड मार्गसहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी से हरिद्वार आने वाले वाहन: बीएचईएल तिराहा–शिवालिक नगर–मध्य मार्गहरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर जाने वाले वाहन: सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग
यहां रहेगी भारी वाहनों की नो-एंट्री
शहर के भीतर भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं—जगजीतपुर पुलिस चौकीश्यामपुर कांगड़ीराजा बिस्कुटसलेमपुर पिकेटकोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र
इसके अलावा देहरादून जनपद से समन्वय कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा। बाहरी जनपदों से आने वाले भारी वाहन जनपद की सीमा पर ही रोक दिए जाएंगे।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि वीवीआईपी कार्यक्रमों के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

5 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

5 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

6 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

13 hours ago