देहरादून, महावीर जयंती के अवसर पर नगर में निकलने वाली शोभायात्रा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
जैन समाज की शोभायात्रा पंचायती मंदिर जैन धर्मशाला से प्रारंभ होकर आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, कोतवाली, धामावाला, राजा रोड, प्रिंस चौक होते हुए पुनः पंचायती मंदिर जैन धर्मशाला पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान सड़क के आधे हिस्से पर शोभायात्रा संचालित होगी, जबकि शेष हिस्से से सीमित यातायात का संचालन किया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा के जैन धर्मशाला से प्रस्थान करते ही प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले यातायात को त्यागी रोड की ओर मोड़ा जाएगा। आढ़त बाजार पहुंचने पर प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक की ओर जाने वाले सभी वाहनों को हरिद्वार रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
सहारनपुर चौक पर शोभायात्रा पहुंचने के दौरान पटेलनगर मंडी एवं बल्लीवाला क्षेत्र से आने वाले यातायात को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा तथा वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा। झंडा बाजार में शोभायात्रा के पूर्ण प्रवेश के बाद यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, राजा रोड से प्रिंस चौक की ओर यात्रा पहुंचने पर तहसील जाने वाले वाहनों को चंदन नगर कट से दून चौक की ओर भेजा जाएगा। वहीं प्रिंस चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यातायात को त्यागी रोड होते हुए सहारनपुर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु प्रिंस चौक, मातावाला बाग, पटेलनगर मंडी एवं बल्लीवाला चौक पर बैरियर एवं डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय में आढ़त बाजार मार्ग का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का सहारा लें। साथ ही, संभव हो तो दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें।
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…