मसूरी: मसूरी क्षेत्र में केम्प्टी फॉल रोड पर हाल ही में आए लैंडस्लाइड के कारण प्रशासन ने यातायात डायवर्ज़न का नया प्लान जारी किया है। छोटे और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
छोटे वाहनों के लिए डायवर्ज़न
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले वाहन: लाइब्रेरी चौक → स्प्रिंग रोड → काला चौक → हरनाम रोड → जीरो प्वॉइंट मार्ग से अपने गंतव्य तक भेजे जाएंगे।
केम्प्टी से देहरादून आने वाले छोटे वाहन: जीरो प्वॉइंट → कम्पनी बाग रोड → हाथीपांव → गज्जी बैण्ड मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
हरनाम रोड से काला चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
पर्यटकों की बसों के लिए व्यवस्था
पर्यटकों की बसों को केवल क्रिंगेग पार्किंग स्थल तक जाने की अनुमति होगी। वहां से पर्यटक छोटे वाहनों से अपने गंतव्यों तक पहुंच सकेंगे।
भारी वाहनों के लिए डायवर्ज़न
यमुनापुल से मसूरी/देहरादून आने वाले भारी वाहन: विकासनगर मार्ग से भेजे जाएंगे।
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले भारी वाहन: सहसपुर → विकासनगर मार्ग से भेजे जाएंगे।
उत्तरकाशी जाने वाली बसें
देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाली बसों को सुवाखोली-वेकलिपिक मार्ग का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मार्ग का पालन करने की अपील की है और कहा कि यह डायवर्ज़न योजना सड़क बंद होने या लैंडस्लाइड जैसी आपात स्थिति में यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए बनाई गई है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…