देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 3 नवंबर 2025 को होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और नो-एंट्री प्लान जारी किया है। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
देहरादून ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात की सुगमता बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात रोक या डायवर्जन लागू रहेगा।
3 नवंबर का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
वीवीआईपी प्रवास स्थल से विधानसभा तक के मार्ग पर बदलाव:
वीवीआईपी के प्रस्थान से पहले मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा, वाहनों को साई मंदिर – काठबंगला तिराहा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
ग्रेट वैल्यू से जाखन जाने वाले वाहन अब कैनाल रोड के रास्ते भेजे जाएंगे।
बहल चौक से दिलाराम चौक की ओर जाने वाले वाहनों को 50 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।
सर्वे चौक से बेनी बाजार की ओर कोई ट्रैफिक नहीं जाएगा।
वीवीआईपी मूवमेंट के समय आराघर से ईसी रोड की ओर का रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा।
फव्वारा चौक, इनकम टैक्स चौक और धर्मपुर चौक से आराघर की दिशा में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
वीवीआईपी के एनआईवीएच पार करने के बाद, विधानसभा तिराहा से रिस्पना पुल की ओर जाने वाले वाहनों को नहीं भेजा जाएगा।
नेहरू कॉलोनी तिराहा से फव्वारा चौक जाने वाले ट्रैफिक को धर्मपुर चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
बाईपास चौकी / डिफेंस कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को मोहकमपुर दिशा में भेजा जाएगा।
 
वीवीआईपी प्रवास स्थल से GTC हेलीपैड तक डायवर्जन:
वीवीआईपी के प्रस्थान के दौरान मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा, जिसे साई मंदिर – काठबंगला तिराहा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू तिराहा जाने वाले वाहनों को बहल या बैनी बाजार चौक पर रोक दिया जाएगा।
धोरण पुल से ग्रेट वैल्यू की दिशा में जाने वाले वाहनों को आईटी पार्क की ओर भेजा जाएगा।
ग्रेट वैल्यू पर कैनाल रोड से आने वाले वाहनों को 50 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।
कालीदास रोड से कैंट एरिया की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी 50 मीटर पहले रोक दिया जाएगा।
सर्किट हाउस तिराहा से राजभवन/सीएसडी तिराहा की ओर आवागमन बंद रहेगा।
दिलाराम चौक से हाथीबड़कला रोड की ओर यातायात बंद रहेगा।
कैंब्रियन हाल स्कूल से GTC हेलीपैड की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा और वाटिका तिराहा से पोस्ट ऑफिस तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
वीवीआईपी के टेक-ऑफ से 10 मिनट पहले, कैंट क्षेत्र से आकाशगंगा की ओर आने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा पर रोक दिया जाएगा।
भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री प्लान (3 नवंबर, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक)
नया गांव – ISBT – रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
आशारोड़ी – ISBT – रिस्पना पुल मार्ग पर भी भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह निषेध रहेगी।
रानीपोखरी से भानियावाला–हर्रावाला की ओर आने वाले ट्रकों को रोक दिया जाएगा।
नेपाली फार्म से भानियावाला–हर्रावाला की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा।
 
पुलिस की अपील
देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे 3 नवंबर को यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।यातायात व्यवस्था में सहयोग कर वीवीआईपी आगमन को सुरक्षित और सुचारू बनाने में मदद करें।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 minutes ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

9 minutes ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

1 hour ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

1 hour ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

1 hour ago