श्री झंडा जी मेला 2026: नगर परिक्रमा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान हुआ जारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। श्री झंडा जी मेला 2026 के तहत 10 मार्च को नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। देहरादून पुलिस ने नगर परिक्रमा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रूट और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।
नगर परिक्रमा का रूट
नगर परिक्रमा दरबार साहिब परिसर से शुरू होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, बिंदाल कट, घंटाघर, पल्टन बाजार, लक्खीबाग, सहारनपुर चौक, बॉम्बे बाग, समाधि स्थल होते हुए वापस सहारनपुर चौक और दरबार साहिब पहुंचेगी।
डायवर्जन प्लान
नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुंचने पर कांवली रोड से सहारनपुर चौक की ओर किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी। पटेलनगर मंडी से आने वाले यातायात को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं बल्लीवाला से आने वाले ट्रैफिक को बल्लूपुर और जीएमएस रोड की ओर भेजा जाएगा, जबकि लक्ष्मण चौक से आने वाले यातायात को पार्क रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
नगर परिक्रमा के तिलक रोड पहुंचने पर बिंदाल चौक से तिलक रोड की ओर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं भेजा जाएगा। बिंदाल चौक से घंटाघर तक सड़क को दो भागों में बांटकर एक हिस्से से शोभायात्रा और दूसरे हिस्से से यातायात संचालित किया जाएगा।
नगर परिक्रमा के बिंदाल से घंटाघर के बीच पहुंचने पर चकराता रोड से घंटाघर आने वाले यातायात को आवश्यकता अनुसार बल्लूपुर चौक, बिंदाल चौकी और कैंट की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।
घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को लैन्सडाउन चौक की ओर और ओरियंट चौक से आने वाले ट्रैफिक को कनक चौक की ओर भेजा जाएगा। नगर परिक्रमा के पल्टन बाजार पहुंचने के बाद सभी डायवर्जन प्वाइंट पर यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
इसके अलावा सहारनपुर चौक से कांवली रोड और झंडा साहिब की ओर किसी भी वाहन को नहीं भेजा जाएगा। नगर परिक्रमा के दौरान गऊघाट कट पर यातायात को नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर
पटेलनगर मंडी, बल्लीवाला चौक, दर्शनलाल चौक, ओरियंट चौक, बल्लूपुर चौक और बिंदाल कट पर बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।
पुलिस की अपील
देहरादून पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम जनता से अपील की है कि नगर परिक्रमा के दौरान इन मार्गों का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे की…

5 seconds ago

दरवाजों पर ताले, गलियों में खामोशी… हर रात गाँव की रखवाली करते हैं ग्राम प्रहरी अमर सिंह –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )यात्रा सीजन के दौरान चमोली के घिंघराण गांव के अधिकांश परिवार…

6 minutes ago

गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला रचेगी नया रिकॉर्ड, पहली बार एक करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी : अभिनव थापर –

  देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा पुरानी टिहरी की 1952 से…

12 minutes ago

गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला रचेगी नया रिकॉर्ड, पहली बार एक करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी : अभिनव थापर –

  देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा पुरानी टिहरी की 1952 से…

18 minutes ago

देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी

जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए सभी…

6 hours ago