बारह बफात के जुलूस के दृष्टिगत यातायात प्लान घोषित – my uttarakhand news

 
 
देहरादून : बारह बफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष प्लान जारी किया है।
 
जुलूस सड़क के बाईं ओर चलेगा जबकि दाईं ओर से यातायात भी चलता रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से यातायात को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा।
 
जुलूस के प्रिंस चौक पहुँचने पर द्रोण कट जाने वाला यातायात आंशिक रूप से चन्दननगर कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
 
जुलूस के द्रोण कट से कचहरी रोड की ओर बढ़ने पर तहसील चौक से प्रिंस चौक जाने वाले वाहनों को रोक-रोककर छोड़ा जाएगा। वहीं, जुलूस निकल जाने के बाद प्रिंस चौक से आने वाला यातायात तहसील चौक की ओर डायवर्ट होगा।
 
जुलूस के दून चौक पहुँचने पर तहसील चौक से दून चौक की ओर जाने वाले यातायात को प्रिंस चौक की ओर तथा बुद्धा चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक होते हुए तहसील चौक की ओर भेजा जाएगा।
 
जुलूस के बुद्धा चौक पार करने पर मनोज क्लिनिक की ओर यातायात नहीं भेजा जाएगा।
 
बुद्धा चौक पार होने के बाद कॉन्वेंट तिराहा से मनोज क्लिनिक की ओर यातायात बंद रहेगा, जबकि मनोज क्लिनिक से आने वाला यातायात क्रॉस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
 
क्रॉस रोड से आने वाले वाहनों को मनोज क्लिनिक से मुख्य शाखा एसबीआई बैंक की ओर भेजा जाएगा।
 
जुलूस मजार पहुँचने के पश्चात यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
 
 
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है, ताकि जुलूस और यातायात दोनों ही सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें।
 
 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks