नंदा की चौकी में 12 घंटे में बहाल हुआ यातायात, त्वरित कार्रवाई से मिली राहत –

 
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला राहत कार्य, एप्रोच रोड की मरम्मत के बाद आवागमन शुरू; गुणवत्ता की जांच के भी दिए निर्देश
देहरादून।  भारी बारिश के कारण नंदा की चौकी स्थित नए पुल की एप्रोच रोड धंसने से यातायात बाधित हो गया। घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर कार्य करते हुए लगभग 12 घंटे के भीतर मार्ग को दोबारा यातायात के लिए बहाल कर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से लगातार स्थिति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा लंबे समय तक न हो। राहत कार्य के दौरान आवश्यक मशीनरी और संसाधन मौके पर लगाए गए, जिससे एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों की आवाजाही शीघ्र शुरू हो सकी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नया पुल पूरी तरह सुरक्षित है तथा केवल एप्रोच रोड को नुकसान पहुंचा था, जिसकी तत्काल मरम्मत कर दी गई। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि यदि जांच में किसी अधिकारी, अभियंता अथवा ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि तेज बारिश और जल प्रवाह के कारण एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। मामले की जांच के लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने मानसून के दौरान प्रदेश में बंद होने वाले मार्गों को अधिकतम 24 घंटे के भीतर खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है और उसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।
नंदा की चौकी में कम समय में यातायात बहाल होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली। त्वरित राहत कार्य के साथ-साथ निर्माण गुणवत्ता की जांच के निर्देशों ने प्रशासन की जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देने की कार्यप्रणाली को भी रेखांकित किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दंपति और मां समेत चार लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…

32 minutes ago

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र…

4 hours ago

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड…

6 hours ago