एक युवक ने बचाई जान, दूसरे को नहीं बचाया जा सका; पुलिस और SDRF के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद हुआ शव।
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में बरसाती नाले के तेज बहाव ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। वरड बैंड–बेरीनाग मार्ग पर स्कूटी से जा रहे दो युवक अचानक नाले के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे में एक युवक सुरक्षित बच गया, जबकि स्कूटी चला रहे 19 वर्षीय हिमांशु नयाल की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर 2026 की है। स्कूटी पर सवार गौरव कुमार (18 वर्ष), पुत्र गिरीश राम, निवासी नैनोली, पोस्ट भागल, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा सुरक्षित बच गया। वहीं, स्कूटी चला रहे हिमांशु नयाल (19 वर्ष), पुत्र शिवपाल सिंह नयाल, निवासी ग्राम तिलोरा, पोस्ट भागल, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा तेज बहाव में लापता हो गए।
पुलिस और SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लापता युवक की तलाश के लिए SDRF को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान घटनास्थल के पास बरसाती नाले में पत्थरों के बीच क्षतिग्रस्त स्कूटी बरामद हुई। काफी तलाश के बाद रेस्क्यू टीम ने हिमांशु नयाल को भी बरामद कर लिया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
परिवार में पसरा मातम
19 वर्षीय युवक की मौत की खबर से परिजनों में दुख का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपील: पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के दौरान उफनते नालों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार करना बेहद जोखिमभरा हो सकता है। ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतें और बहाव तेज होने पर आगे बढ़ने से बचें।
Post Views: 1
Post navigation
प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…
Cabinet authorises Dhami to decide time & venue of VS session PIONEER EDGE NEWS SERVICE/…
उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…
देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: Taking note of the damage caused to farmers’…