शिमला बाईपास रोड पर सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास हुआ हादसा, साथी घायल, चालक फरार
देहरादून। राजधानी देहरादून में शनिवार रात शिमला बाईपास रोड पर एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजयुमो महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमे उनकी मौत हो गई। हादसा सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास उस समय हुआ जब जितेंद्र अपने साथी ऋतिक के साथ सड़क किनारे खड़े थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, ऋतिक को वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर कार को बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल वाहन पास की एक वर्कशॉप से मरम्मत के बाद निकला था। पुलिस ने वर्कशॉप के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जितेंद्र बिष्ट वर्ष 2018 में एबीवीपी समर्थित छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे और वर्तमान में भाजयुमो के महानगर महामंत्री के रूप में सक्रिय थे। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
मेयर सौरभ थपलियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, भाजपा नेता रविन्द्र जुगरान सहित विभिन्न दलों और संगठनों ने जितेंद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वे अपने पीछे डेढ़ साल के छोटे बच्चे और शोकाकुल परिवार को छोड़ गए हैं।
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…