देहरादून। उत्तराखंड के बेतालघाट विकासखंड स्थित ऊंचाकोट क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के उप निरीक्षक राम सिंह बोरा ने अपनी टीम के साथ सर्च अभियान चलाया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया और 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर 8 लोगों के शवों को बाहर निकाला और दो अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भेजवाया।
बताया जा रहा है कि वाहन (UK04-CC-0495) ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे। तभी गाड़ी नियंत्रण होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों और SDRF की मदद से बचाव रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन सात नेपाली नागरिकों और ड्राइवर की मौत हो गई।
घायलों का नाम छोटू चौधरी उर्फ जनल और शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी बताया जा रहा है जबकि हादसे में विशराम चौधरी, 50 वर्ष, , अंतराम चौधरी, 40 वर्ष, गोपाल बसनियत, 60 वर्ष, उदयराम चौधरी, 55 वर्ष , विनोद चौधरी, 30 वर्ष, तिलक चौधरी, 45 वर्ष, धीरज चौधरी, 45 वर्ष,. चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल की मौत हो गई।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…