रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को किया मृत घोषित
रुद्रप्रयाग। जनपद में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब रैंतोली पेट्रोल पंप और झिरमौली के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और रातभर चले रेस्क्यू अभियान के बाद एक घायल को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा और दुर्गम स्थल होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
राहत दल ने नदी में गिरे वाहन से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में बाहर निकालकर तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…