टिहरी में दर्दनाक हादसा, डंपर खाई में गिरा; चालक समेत दो की मौत – myuttarakhandnews.com

टिहरी : टिहरी जिले के लंबगांव क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर माजफ क्षेत्र से माल खाली कर वापस लौट रहा था। क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे के समय डंपर को सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (उत्तर प्रदेश) चला रहा था। उसके साथ गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36), निवासी ग्राम रौणिया सवार था।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

5 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

5 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago