Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर – myuttarakhandnews.com

टिहरी. उत्तराखंड के टिहरी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. चंबा इलाके में चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस खौफनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है. वहीं, कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य लगातार जारी है.
अंतिम संस्कार कर घर वापस लौट रहे थे सभी सवारयह हादसा उस वक्त और भी दर्दनाक हो गया जब पता चला कि पीडि़त पहले से ही शोक में डूबे हुए थे. टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बस में सवार सभी लोग हरिद्वार से वापस लौट रहे थे. ये लोग हरिद्वार में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे. रास्ते में यह दुखद घटना घट गई जिसने पूरे इलाके में मातम पसार दिया है.
ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा थी बसप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुई बस (्य 09 ञ्ज्र 1799) ऋषिकेश से घनसाली की तरफ जा रहा था. इसी दौरान चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास चालक ने अचानक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया. ढलान और घुमावदार रास्ता होने के कारण गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई. पुलिस फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. मृतकों के परिजनों को इस भीषण हादसे की सूचना दे दी गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

3 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

45 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago