Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उधम सिंह नगर खटीमा के सैजना में अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों सुबह लगभग 10 बजे अपने परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने के कारण दोनों की मौत हो गई।सैजना निवासी सुमित राणा और उसकी बहन सुहावनी राणा सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे थे। साथ में उनकी मां संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद भी रोपाई कर रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरी और बिजली की चपेट में आने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। तहसीलदार हिमांशु जोशी के अनुसार परिजनों को दैवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचीएक ही परिवार के भाई-बहन की अचानक दर्दनाक मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इन दोनों गांव में लोग धान की रोपाई कर रहे हैं, ताकि बारिशहोने पर फसल अच्छी हो सके। रोपाई करते समय ही यह हादसा हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने दोनों ही सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

2 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

44 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago