एक गंभीर घायल
टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुंडाधार के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
पुलिस के अनुसार, हादसा देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के निकट हुआ। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि UK08 BL 0387 नंबर की बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।
हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरमान पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर (जनपद हरिद्वार) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहत दल ने उसे खाई से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचानअफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष)शब्बो पत्नी अफजाल (40 वर्ष)अन्नाविया पुत्री अफजाल (3 वर्ष)शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष)गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष)
सभी मृतक हरिद्वार जिले के रायपुर जीतपुर गांव के निवासी थे
पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अफजाल पौड़ी क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करते थे। वह अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पौड़ी जा रहे थे और वाहन स्वयं चला रहे थे।
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…