देहरादून |उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें काम के लिए जा रहे पिता-पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे का है, जब दोनों देहरादून से पेंट-पुताई का काम करने मसूरी जा रहे थे। रास्ते में कोल्हुखेत के पास उनकी बजाज प्लेटिना बाइक (UK 07 AB 7926) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाइक और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार, जब तक टीम मौके पर पहुंची, पिता की मौत हो चुकी थी, जबकि 14 वर्षीय बेटा एक पहाड़ी में फंसा हुआ मिला, जिसे एसडीआरएफ ने बाहर निकाला।
मृतक और घायल की पहचान
मृतक की पहचान असवाक अहमद (40 वर्ष), निवासी रायपुर अधोईवाला, देहरादून के रूप में हुई है।घायल बेटा फैजान अहमद (14 वर्ष) के रूप में हुई है।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news BureauDehradun, 6 Oct: The Army Service Corps White Water Rafting Expedition 2026,…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Uttarakhand has set a target of becoming a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Filmmaker Harish Sharma had two awards, two standing…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Tourism Secretary Dheeraj Singh Garbyal met Governor Lieutenant…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 6 Oct: Dehradun-born filmmaker Shariq Ali Khan’s debut film Grahan…
मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मसूरी…