Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

हाइवे पर दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के दो युवकों की मौत, आधी रात को सामने आया कोहरा, टैंकर में जा घुसी बाइक – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Tragic accident on the highway: Two youths of Uttarakhand died, fog appeared at midnight, bike collided with a tanker

Latest posts by Sapna Rani (see all)गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ : गढ़मुक्तेश्वर में बीती रात कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी राहुल और अतुल रावत की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी राहुल (25वर्ष) और अतुल रावत (27वर्ष) दिल्ली में काम करते थे, जो मंगलवार की रात दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अठसैनी के निकट पहुंची, जहां घना कोहरा होने के कारण दोनों आगे जा रहे बंद बॉडी के कैंटर को नहीं देख पाए।तेज रफ्तार बाइक कैंटर से टकरा गई, हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया, मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी, सूचना मिलते ही युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन हापुड़ मोर्चरी पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घना कोहरा होने से हादसा हुआ है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिजन भी आ चुके हैं। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।- वरूण मिश्रा, सीओ

Exit mobile version