दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में गिरी स्कूटी। पत्नी की मौत, पति घायल – पर्वतजन

अल्मोड़ा। नगर से सटे फलसीम क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि दंपति स्कूटी समेत गहरी खाई में जा गिरे, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतका की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रफीका बेगम (30) पत्नी बापी मंडल उर्फ अब्दुल मलिक मंडल (45) निवासी कमर कुंडू थाना सिंगूर, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। दंपति वर्तमान में अल्मोड़ा के गोपालधारा क्षेत्र में निवास कर रहे थे। वे अपने रिश्तेदारों के साथ गरुड़ से अल्मोड़ा घूमने आए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

फोटो खींचते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंपति और उनके रिश्तेदार अलग-अलग दोपहिया वाहनों से फलसीम के पास पहुंचे थे। सभी लोग सड़क किनारे रुके और अल्मोड़ा की फोटो खींच रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बापी मंडल और उनकी पत्नी स्कूटी सहित करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गए।
एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बापी मंडल एक चीड़ के पेड़ में अटके मिले, जबकि उनकी पत्नी नीचे सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी मिली। रफीका बेगम को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार,

“प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दंपति को टक्कर मारी, जिससे दोनों खाई में जा गिरे। पति को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है, जबकि महिला की मौत हो गई। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।”

डॉक्टर ने दी जानकारी
जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया,

“महिला को मृत अवस्था में लाया गया था। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।”

पुलिस ने शुरू की वाहन चालक की तलाश
पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ा जाएगा।

Sapna Rani

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

13 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

14 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

14 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

15 hours ago