उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं की कड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। देहरादून जनपद की कालसी तहसील से एक और गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। बैराटखाई–गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास सवारियों से भरा एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए।
गागंरोऊ से विकासनगर जा रहा था वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूटिलिटी वाहन गागंरोऊ गांव से यात्रियों को लेकर विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित लगभग आठ लोग सवार थे। वायाधार के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी सवारियों को गंभीर चोटें आईं।
रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
हादसे में मृत महिला की पहचान
इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला की पहचान
लूसो देवी पत्नी नंदूदास, उम्र 65 वर्ष, निवासी गागंरोऊ, कालसी, देहरादून के रूप में हुई है।
कालसी के नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बताया कि मृतका का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को विकासनगर अस्पताल भेजा गया है।
हालिया बस हादसे की भी याद दिलाता है यह मामला
गौरतलब है कि 3 फरवरी को हरिपुर–मीनस मोटर मार्ग पर क्वानू के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। बाद में चंडीगढ़ में इलाज के दौरान बस चालक की भी मौत हो गई, जिससे उस दुर्घटना में मृतकों की संख्या चार हो चुकी है।
लगातार हो रहे इन हादसों ने पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की निगरानी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami virtually inaugurated the Champawat Saras…
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए धामी, खिलाड़ियों को किया सम्मानित |…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a significant achievement in the field of renewable energy,…
किच्छा: काफी समय पहले लोग न तो उम्र देखते थे और न ही बच्चों की…
Almora Crime News: कबाड़ के वाहन में छुपाकर ले जा रहे थे 18 किलो गांजा,…
मुख्यमंत्री ने खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की विकासनगर।…