उत्तराखंड : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये घटना मंगलवार को भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी में घटित हुई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रशासन के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की वजह बस चालक का नियंत्रण खोना मानी जा रही है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को संबल देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और वह खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मृतकों और घायलों की जानकारी
मृतकों में गोविंद बल्लभ (80 वर्ष) और उनकी पत्नी पार्वती देवी (75 वर्ष) निवासी जमोली, सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65 वर्ष) निवासी जमोली, तारा देवी (50 वर्ष) निवासी बाली, गणेश (25 वर्ष), उमेश (25 वर्ष) और एक अज्ञात युवक शामिल है, जिसकी पहचान की जा रही है।
घायलों में नंदा बल्लभ (50) निवासी नौबाड़ा, राकेश कुमार (40) नौबाड़ा, नंदी देवी (40) सिंगोली, हंसी सती (36) सिंगोली, मोहित सती (16) नौघर, बुद्धि बल्लभ (58) अमोली, हरीचंद्र (62) पाली, भूपेंद्र सिंह (64) जमोली, जितेंद्र रेखाड़ी (37) विनायक, बस चालक नवीन चंद्र (55), हिमांशु पालीवाल (17) और प्रकाश चंद (43) निवासी चचरौटी शामिल हैं।
Post Views: 11
Post navigation
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…