हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर बड़ी बहन की डांट के बाद छात्रा घर से बाहर चली गई थी। कुछ समय बाद वह गंभीर हालत में मिली। सूचना पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
कार से टक्कर के बाद भाग रहे युवक ने होमगार्ड पर किया हमला
वहीं, ज्वालापुर क्षेत्र के हरिलोक तिराहे पर एक कार ने दूसरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड संजीव कुमार और कृष्णपाल ने उसका पीछा किया।
बहादराबाद क्षेत्र में कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। आरोप है कि उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे होमगार्ड संजीव कुमार पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव के दौरान होमगार्ड के हाथ का अंगूठा गंभीर रूप से कट गया।
घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी कार कब्जे में लेकर पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मसूरी में स्कूटी हादसा, दो युवक घायल
उधर मसूरी के भट्टा गांव के पास रविवार देर शाम एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस संबंधित घटनाओं की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
Post Views: 3
Post navigation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Chief minister Pushkar Singh Dhami launched 67 development schemes worth more…
Dehradun News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी…
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…