Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पौड़ी में पिकअप के खाई में गिरने से 3 की मौत; 4 घायल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी:  बीरोंखाल के रसियामहादेव-बंदरकोट मोटरमार्ग पर मंगलवार दोपहर रणीहाट गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बीरोंखाल में भर्ती कराया गया है। बीरोंखाल चौकी के प्रभारी सयुदूल बाहर ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन लोग धुमाकोट भटवाड़ू से पिकअप वाहन में एक भैंस बंदरकोट ले जा रहे थे।रास्ते में रणीहाट के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इससे 60 वर्षीय अर्जन सिंह पुत्र गुमान सिंह, निवासी बंदरकोट बीरोंखाल, 65वर्षीय मोहन सिंह पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किनगोड़ी धुमाकोट, 60 वर्षीय आनंद पुत्र शेर सिंह निवासी क्वीन, धुमाकोट की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा 11 वर्षीय आयुष पुत्र चंद्रसिंह, 14 वर्षीय अनुराग पुत्र रणवीर नेगी, 14 वर्षीय आदित्य पुत्र रणवीर सिंह, 15 वर्षीय शानू पुत्र सुरेंद्र सिंह, सभी निवासी थकुलसारी गंभीर घायल हो गए।चारों अटल आदर्श इंटर कॉलेज सुन्दरनगर से पेपर देकर लौट रहे थे। थकुलसारी के प्रधान हरी सिंह ने बताया कि गांव में जूनियर हाईस्कूल है,पर व्यवस्थाएं पूरी नहीं है। ऐसे में बच्चे पांच किमी दूर अटल आदर्श इंटर कॉलेज सुन्दरनगर स्कूल में पढ़ाई करने जाते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

27 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

49 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago