टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की वैगनआर कार ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और श्रीनगर पोस्ट की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस और लोगों ने तीनों घायलों को पहले ही बाहर निकाल लिया था, जिन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
इसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे एक महिला और एक पुरुष के शवों को बाहर निकाला। दुर्गम रास्ते और नदी की स्थिति को देखते हुए दोनों शवों को राफ्ट के सहारे नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
घायलों का विवरण
1. उत्तम सिंह, पुत्र श्री मोहन सिंह, निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग, उम्र 33 वर्ष।
2. टीशा रावत, पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना एवं जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 18 वर्ष।
3. सुनीता देवी, पत्नी श्री लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, थाना एवं जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 45 वर्ष।
मृतकों का विवरण
1. सत्येश्वरी देवी, पत्नी श्री हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली, उम्र 72 वर्ष।
2. अनिल, वाहन चालक।
Post Views: 1
Post navigation
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…