टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था वाहन
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे नैल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे घायलों को बाहर निकाला, जिनमें एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, वहीं, एक घायल की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से आठ की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, राहत कार्य के लिए टिहरी और आसपास के क्षेत्रों से एंबुलेंस रवाना की गई हैं। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

2 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

8 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

40 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

46 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago