ग्राफिक एरा में एआई आधारित आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण –

 
देहरादून,  । ग्राफिक एरा में समय के साथ शिक्षा की बदलती आवश्यकताओं और आधुनिक शिक्षण प्रणालियों के अनुरूप शिक्षकों को दक्ष बनाने के लिए एआई आधारित शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
 
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षकों को गूगल जेमिनी और नोटबुकएलएम जैसे जनरेटिव एआई टूल्स का प्रशिक्षण देने के लिए तीन दिवसीय फैकल्टी एनेबलमेंट प्रोग्राम (एफईपी) शुरू हो गया। एफईपी के उद्घाटन समारोह में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि आधुनिक तकनीक और एआई शिक्षा जगत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग इन तकनीकों को नहीं अपनाएंगे, वे समय की दौड़ में पीछे रह जाएंगे। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में एआई विशेषज्ञ एवं प्रेक्स स्टूडियो के संस्थापक अनुराग कुमार ने शिक्षकों को गूगल जेमिनी, नोटबुकएलएम, गूगल वर्कस्पेस और गूगल एआई स्टूडियो के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जनरेटिव एआई की कार्यप्रणाली, नोटबुकएलएम के माध्यम से स्रोत आधारित अध्ययन सामग्री और कस्टम एआई असिस्टेंट विकसित करने के तरीके भी बताए।
 
इस एफईपी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने किया। एफईपी में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, हेड ऑफ ग्राफिक एरा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट डा. नवनीत रावत, हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट डा. एन. एस. बोहरा, एफईपी कॉर्डिनेटर अभिजीत थापा के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

30 seconds ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

22 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

45 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago