Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड से दिल्ली-UP जाना अब महंगा नहीं, प्राइवेट बसों ने वापस लिया बढ़ा हुआ किराया – myuttarakhandnews.com

त्योहारी सीजन में निजी बसों के किराए में बढ़ोतरी से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। देहरादून से दिल्ली और लखनऊ के लिए निजी बसों का किराया हवाई जहाज से भी ज्यादा वसूला जा रहा था। ऑनलाइन बस बुकिंग साइट पर यह किराया ज्यादा था,जिससे यात्रियों का शोषण हो रहा था।

‘हिन्दुस्तान’ ने गुरुवार के अंक में ‘निजी बसों की लूट, हवाई सेवा से दोगुना किया किराया’ शीर्षक से इस मुद्दे को उजागर किया। इसके बाद परिवहन विभाग सक्रिय हुआ और आरटीओ-प्रवर्तन अनीता चमोला ने बस बुकिंग वेबसाइट की जांच शुरू की। इसके बाद,उन्होंने पुलिस को पत्र लिखा। इस वजह से कुछ वेबसाइट पर निजी बसों के किराए में कमी आई। दून से दिल्ली के लिए स्लीपर सीट का किराया पहले 5000-7000 रुपये था, जो अब 2500 रुपये तक हो गया है। लखनऊ का किराया भी 10000 से घटकर अधिकतम 3400 रुपये हो गया है।

देहरादून से दिल्ली,आगरा,लखनऊ,मुरादाबाद,कानपुर,बरेली,फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई शहरों के लिए निजी बसें चलती हैं। कुछ उत्तराखंड तो कुछ बाहरी राज्यों की बसें हैं। त्योहारी सीजन में निजी बसें पैक होने लगी हैं। यात्रियों को अक्सर सीट नहीं मिल पा रही है। निजी बस संचालक इसी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।

कुछ बस संचालकों ने अपनी वेबसाइट पर यात्री किराये में दस गुना से ज्यादा इजाफा कर दिया है। स्लीपर सीट की बुकिंग दो हजार से लेकर सात हजार तक हो रही है। दीवाली से ठीक एक दिन पहले 19 अक्तूबर को दून से दिल्ली जाने वाली निजी बस की स्लीपर सीट 7078 रुपये में बुक हो रही है। इसमें 5999 रुपये यात्री किराया और 1079 रुपये जीएसटी है। जबकि, इसी दिन देहरादून से दिल्ली का हवाई टिकट 3800 रुपये में मिल रहा था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago