देहरादून,। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने एक बुजुर्ग के ब्रेन में पेसमेकर लगाकर पार्किंसंस का इलाज करने में सफलता पाई। डीप ब्रेन स्टीम्यूलेशन लगाकर यह उपचार किया गया।
71 वर्षीय मरीज लगभग 10 वर्षों से पार्किंसंस रोग से पीड़ित था। मरीज को हाथों में लगातार कंपकंपी, शरीर में जकड़न, चलने-फिरने में धीमापन तथा रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाई जैसी समस्याएं हो रही थीं। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. पार्था पी. बिष्णु, डॉ. अंकुर कपूर, डॉ. पयोज़ पांडेय और डॉ. नेहा अग्रवाल की टीम ने न्यूरोएनेस्थीसिया एवं न्यूरोक्रिटिकल केयर टीम के सहयोग से ब्रेन में यह पेसमेकर स्थापित किया। इसके जरिए मस्तिष्क में विद्युत संकेतों के माध्यम से पार्किंसंस के लक्षणों को नियंत्रित किया गया।
सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर रही। उनके हाथों की कंपकंपी, शरीर की जकड़न और चलने-फिरने में पहले की तुलना में सकारात्मक सुधार आया। यह विशेष न्यूरोसर्जरी देश के बड़े महानगरों के चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध होती है। ग्राफिक एरा अस्पताल ने आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सहायता से उत्तराखंड में ही यह उन्नत उपचार सुविधा उपलब्ध कर क्षेत्रीय मरीजों को बड़ी राहत दी है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…