ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत डोईवाला विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण –

 
 
देहरादून,  उत्तराखण्ड आबकारी विभाग द्वारा संचालित “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत  राजकीय माध्यमिक विद्यालय, डोईवाला में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य एवं विद्यालय स्टाफ के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। आबकारी विभाग की टीम का नेतृत्व श्रीमती रेखा जियाल भट्ट ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कुल 45 पौधों का रोपण किया गया। इनमें जामुन, आंवला, अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। विद्यार्थियों ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का निर्माण दोनों ही स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही। आबकारी विभाग ने विद्यालय परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

12 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

30 minutes ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

36 minutes ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

2 hours ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

2 hours ago