ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा – my uttarakhand news

उत्तराखंडयात्रा

Share0

पूरी दुनिया में छाया भारतीय सेना का पराक्रम : रेखा आर्या
ऋषिकेश, में पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला मुखर्जी मार्ग से त्रिवेणी घाट तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस मौके पर दुकानदारों ने फूल बरसाकर यात्रा का शानदार स्वागत किया।
यात्रा के समापन स्थल त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने जिस तरह पाकिस्तान को धूल चटाई है और घर में घुसकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत की घाट उतारा, वह हम भारतवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि हम किसी भी आतंकी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया हमने ऑपरेशन सिंदूर में उनकी हस्ती उजाड़ दी।पूरे यात्रा मार्ग में दुकानदारों ने फूल बरसाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मेयर शंभू पासवान, वर्तमान मेयर अनीता मंमगाई, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, जिला महामंत्री दीपक धमीजा समेत सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।
गंगा आरती में शामिल हुई मंत्री रेखा आर्या
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से भारतीय सेना के लिए शौर्य और पराक्रम का आशीर्वाद मांगा और यह कामना की कि भारत की शक्ति विश्व में दिन-रात इसी तरह बढ़ती रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

54 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago