हरिद्वार: सूखी नदी में अचानक आए तेज बहाव के कारण बृहस्पतिवार को तीन कारें बह गईं। घटना उस समय हुई जब करीब आधे से एक घंटे की बारिश के बाद पहाड़ों से आया पानी नदी में तेज गति से पहुंच गया। वाहन चालकों ने बिना खतरे का आकलन किए अपनी कारें नदी के बहाव क्षेत्र में खड़ी कर दी थीं। हालांकि, हादसे के समय किसी वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत नदी के रपटे पर बनाए जा रहे पुल के निर्माण स्थल के पास कारें बहकर पहुंच गईं और निर्माण सामग्री व मशीनों के बीच फंस गईं। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद से कारों को बाहर निकाला। तकनीशियनों ने समय रहते मशीनें लगाकर वाहनों को रोका और चेन की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हुई। वाहन चालक उस समय हरकी पैड़ी और मेला क्षेत्र में गए हुए थे।
लौटने पर उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को गैराज और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इनमें एक कार का नंबर देहरादून का था, जबकि दो वाहन अन्य राज्यों के थे। वाहन नंबरों के आधार पर मालिकों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी गई। घटना के दौरान कुछ अन्य बड़े वाहन भी नदी क्षेत्र में खड़े थे, जिन्हें चालकों ने समय रहते बाहर निकाल लिया।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…