देहरादून. बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में बारिश का दौर जारी है. राजधानी देहरादून समेत राज्यभर के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना ने लोगों के दिलों में ख़ौफ़ पैदा कर दिया है. मौसम विभाग ने राजधानी में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है और इसी के साथ ही देहरादून जिला प्रशासन की ओर से आज यानी गुरुवार के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.
देहरादून में बीते दो दिनों से अतिवृष्टि से प्रलय जैसे हालात बनते नजर आए. बारिश के बाद नदियों के तेज बहाव ने लोगों के घर उजाड़ दिए, बड़े- बड़े पुल भी धराशायी हो गए. 15 से ज्यादा लोगों के मरने और 16 लोगों के लापता होने की दुखद घटना हुई. दुनियाभर में मशहूर टूरिस्ट प्लेस सहस्त्रधारा में बादल फटने के बाद सब कुछ तरस-नहस हो गया. आज भी उत्तराखंड के क़ई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सितंबर का महीना आधे से ज्यादा गुजर चुका है, लेकिन मानसून विदाई लेने के बजाय रुलाकर जा रहा है.
मौसम विभाग की ओर जारी किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (गुरुवार) उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है. नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर रहने की संभावना है.इसके अलावा उधम सिंह नगर जैसे राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है.
राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और अगले दो घण्टों के लिए वैरी हैवी रेन अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की संभावना के चलते देहरादून के कक्षा1 से 12 तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जिला प्रशासन की ओर से 1 दिन की छुट्टी घोषित की है. आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…