देहरादून: बड़ोवाला के निकट हुए एक भीषण हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए आइसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक चालक कें विरुद्ध पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।घटना गुरुवार देर रात 12:30 बजे बड़ोवाला के निकट हुआ।
मुकेश भंडारी निवासी कारबारी ग्रांट नगर वाली गली विजय कालोनी ने बताया कि गुरुवार देर रात उनका भाई सुरेश सिंह भंडारी अपने दो साथियों देवेंद्र सिंह बेलवाल व सतीश के साथ अपनी कार से अपने दोस्त सतीश को छोड़ने जा रहे थे।
उसी दौरान एक ट्रक देहरादून की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। बडोवाला के निकट तेज रफ्तार ट्रक गलत दिशा में आ गया और कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई जबकि चालक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
इसके बाद रात को करीब 1.20 बजे एंबुलेंस से तीनों को प्रकाशदीप अस्पताल माजरा चमन विहार पहुंचा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कार चालक सुरेश सिंह भंडारी की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि देवेंद्र जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है।
सतीश को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। आइएसबीटी चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…